How To Start a blog ब्लॉग को कैसे शुरू करना है
इसे शुरू करने के लिए बस आपके पास एक गूगल अकाउंट होना चाहिए, जो की आज के परिवेश में सभी इंटरनेट/ मोबाईल यूजर के पास होता है।
Step 1
सबसे पहले आपको ब्लॉगर के बेबसाइट पर जाना है https://www.blogger.com फिर आपको अपने जी-मेल से लॉगिन करना है।
Step 2
अपने ब्लॉग के लिए एक नाम (टाइटल ) चुनें
Step 3
अपने ब्लॉग के लिए एक URL चुनें (subdomain on blogspot.com)
यहाँ तक प्रकिया पूरी करने के बाद आपको अपना ब्लॉगर डैशबोर्ड प्राप्त हो जायेगा।
अब आप new post पर क्लिक करके अपना ब्लॉगिंग स्टार्ट करे. नई पोस्ट पर क्लिक करते ही आपको वर्ड पेड के जैसा एक पेज मिलेगा. अब आप सबसे पहले ऊपर अपने आर्टिकल टाइटल (शीर्षक) लिखें। इसके बाद नीचेआप अपना एक यूनिक आर्टिकल लिखें। यहाँ आप फॉण्ट के कलर स्टाइल आदि चेंज कर सकते हैं। अब यदि आपके पास आपके आर्टिकल से सम्बंधित फोटो ग्राफिक्स या वीडियो हैं तो उसे भी अपलोड करके पेज में लगा सकते हैं.
आर्टिकल लिखने के बाद ऊपर दाहिने तरफ पब्लिश (Publish) बटन पर क्लिक करके कन्फर्म करे। अब आपका ब्लॉग आर्टिकल इंटरनेट पर लाइव है।
आप अपने ब्लॉग़र को मोनेटाइज करके इससे पैसे कमा सकते हैं। मगर इससे पहले आपको अपने ब्लॉगर को बाल्यावस्था से किशोरावस्था में ले जाना होगा अर्थात आपको गूगल एडसेंस के रूल एन्ड रेगुलेशंस को फॉलो करना होगा. ब्लॉग को एक प्रोफेशनल लुक देना होगा.
महत्वपूर्ण तथ्य
- आपका ब्लॉग के सभी आर्टिकल किसी एक ही विषय पर हो ताकि पाठक दिग्भ्रमित न हो। ब्लॉग़र का नाम भी उसी विषय से सम्बन्ध रखता हो ताकि सर्च इंजन में अच्छी तरह मेल करे।
- ब्लॉग पर नियमित रूप से आर्टिकल लिखते रहें, जितना ज्यादा आर्टिकल होगा ज्यादा आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ने के चांसेज होगें. आर्टिकल हमेशा यूनिक व् सरल भाषा में लिखें।
- अपने ब्लॉग में "Contact US" व "About US" पेज जरूर लगाएं. जरूरत हो तो privacy policy, disclaimer भी लगाएं।
इसके अलावे यह भी अपनाये :
ब्लॉग के टेम्पलेट (थीम) अपडेट (कस्टमाइज़) करें
ऑन पेज SEO जरूर करें।
अपने ब्लॉग को गूगल सर्च इंजन (google search console) में अवश्य दर्ज करें .
यह भी जाने :
अपने ब्लॉग में एड कैसे लगाएं ?